डीवीएनपीजी ने जारी की बीए-बीकॉम प्रवेश मेरिट सूची
गोरखपुर, जुलाई 31 -- गोरखपुर। दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बीए एवं बीकॉम प्रथम वर्ष की प्रवेश मेरिट सूची जारी कर दी है। प्राचार्य डॉ. ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों का प्रवेश शनिवार से पश्चिमी परिसर में होगा। मेरिट सूची के अनुसार बीए प्रथम वर्ष के लिए सूचकांक 369 से 251 तथा बीकॉम प्रथम वर्ष के लिए 373 से 282 तक निर्धारित किया गया है। वहीं, एमए (प्राचीन इतिहास, हिन्दी, भूगोल, समाजशास्त्र, शिक्षाशास्त्र, राजनीति विज्ञान), एमएससी (गणित, रसायन विज्ञान) और एमकॉम प्रथम वर्ष में कुछ सीटें रिक्त हैं। अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन के बाद संबंधित विभाग में प्रवेश ले सकते है। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज में बीए-बीकॉम की प्रवेश सूची जारी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.