डीवाई पाटिल इंटरनेशनल स्कूल में मना पितृ दिवस
बोकारो, जून 19 -- बोकारो, प्रतिनिधि। डीवाई पाटिल इंटरनेशनल स्कूल में पितृ दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को विशेष प्रार्थना -सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पिता के योगदान, त्याग और मार्गदर्शन के प्रति सम्मान और कृतज्ञता की भावना जागृत करना था। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना से हुई, जिसके पश्चात छात्रों ने विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। पिता और संतान के रिश्ते पर आधारित लघु-नाटिका विशेष आकर्षण का केंद्र रह। प्रभारी प्राचार्य मनोज कुमार ने कहा पिता परिवार की वह नींव हैं जो बिना दिखे हर बोझ को अपने कंधों पर उठाते हैं। पितृ दिवस केवल एक दिन नहीं, बल्कि हर दिन पिता के प्रति सम्मान व्यक्त करने का अवसर है। विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों से इस भाव को सुंदरता से व्यक्त किया। इस कार्यक्रम के सफल संचालन में सभी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.