फतेहपुर, फरवरी 28 -- फतेहपुर। नहर कालोनी परिसर में भाकियू महात्मा टिकैत की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें अमेरिका, भारत की ट्रेड डील को किसानों ने अस्वीकार करते हुए आंदोलन किए जाने की बात कही। जिसमें अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की गई। प्रदेश महासचिव रामदत्त मिश्रा ने कहा कि अमेरिका के साथ भारत की होने वाली ट्रेड डील के समझौते को किसान किसी भी दशा में नहीं मानेगा। किसान इस डील को अस्वीकार करता है इसके विरोध में संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगजीत सिंह डल्लेवाल की अध्यक्षता में देशव्यापी आंदोलन होगा। बताया कि यह आंदोलन 19 मार्च को रामलीला मैदान नई दिल्ली में किया जाएगा। उन्होंने सभी पदाधिकारी को गांव-गांव जाकर किसानों को आंदोलन के लिए संगठित किए जाने की जिम्मेंदारी दी। प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित यादव ने कहा कि इस समय...