कटिहार, जनवरी 30 -- मनिहारी नि स डीलर संघ मनिहारी का एक आवश्यक बैठक संघ के अध्यक्ष सचिन कुमार साह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र के सभी डीलर शामिल थे। बैठक मे कई प्रस्ताव लिए गए। जिसमे सभी जनवितरण प्रणाली के विक्रेताओ की मार्जिन मनी जून 2025 से दिसंबर 2025 तक बकाया रहने से डीलरों की माली हालत खराब होने सहायक गोदाम प्रबंधक के द्वारा खाद्यान्न की वगैर नाप तौल कर जनवितरण के विक्रेताओ को देने पर विरोध जताने का निर्णय लिया गया। अध्यक्ष ने बताया कि गोदाम प्रबंधक के मनमानी के खिलाफ शिकायत तथा बकाया मार्जिन मनी की मांग जिलाधिकारी से लिखित रूप से की जाएगी। मौके पर कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर पासवान ,असलम परवेज,दिलीप कुमार सिंह, बद्री कुमार यादव, वाहिद अली,अनवर आलम,त्रिदेव मंडल, गिरीश कुमार सिंह आदि डीलर मौजूद थे।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.