डीलर संघ ने आपूर्ति विभाग की कार्यशैली पर जताई नाराजगी
गिरडीह, मई 13 -- जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड सभागार में मंगलवार को जिला फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजेश कुमार बंसल ने की। बैठक में प्रखंड क्षेत्र से बड़ी संख्या में जनवितरण प्रणाली दुकानदार शामिल हुए और राशन वितरण से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष बंसल ने कहा कि समय पर डीलरों को खाद्यान्न उपलब्ध नहीं कराना गंभीर समस्या बन चुकी है। उन्होंने कहा कि आपूर्ति विभाग अपनी कार्यप्रणाली में जल्द सुधार करे, अन्यथा डीलर संघ इस मुद्दे को राज्य से लेकर नई दिल्ली तक उठाने को बाध्य होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि विभागीय स्तर पर एमओ एवं एसडीओ के नाम पर अनावश्यक दबाव बनाया जाता है तथा कुछ जगहों पर ऑपरेटरों द्वारा दलाली का काम किया जा रहा है, जिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.