गिरडीह, मार्च 6 -- गावां, प्रतिनिधि। डीलर संघ के प्रदेश अध्यक्ष ओमकारनाथ झा के आकस्मिक निधन पर शुक्रवार को गावां में डीलरों द्वारा शोकसभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। ओमकारनाथ झा का निधन 3 मार्च को रांची के एक निजी अस्पताल में हो गया था। वे लंबे समय से अस्पताल में भर्ती थे। डीलर संघ के प्रखंड अध्यक्ष धीरज सिंह ने कहा कि ओमकारनाथ झा आजीवन डीलर एसोसिएशन के प्रति समर्पित रहे और संगठन को मजबूत बनाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनका निधन संगठन के लिए अपूरणीय क्षति है। वहीं बृजनन्दन साव ने कहा कि डीलरों की आकस्मिक मृत्यु पर उनके परिजनों को सरकारी सहायता देने का प्रावधान होना चाहिए, ताकि परिवार को आर्थिक सहयोग मिल सके। शोकसभा में बिनोद पां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.