गढ़वा, मार्च 9 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। डीलर संघ के द्वारा प्रदेश अध्यक्ष सह राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ओंकारनाथ झा के निधन पर सोमवार को शोकसभा का आयोजन किया गया। शोकसभा में दिवंगत ओंकारनाथ के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। सभा में उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से गढ़वा जिला अध्यक्ष कमलेश्वर दुबे सहित प्रखंड के कई जनप्रतिनिधि व डीलर उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि ओंकारनाथ सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहते थे और उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। शोकसभा में प्रबोध सिंह, प्रभु नाथ गुप्ता, संजय पासवान, अभय चौबे, सरयू राम, विनोद यादव, कमलेश बैठा, रेयासत अंसारी, नरेश बैठा, शिव कुमार यादव, भगवान मेहता, जवाहर उरांव, हलकनिया देवी, रेखा कुमारी सहित अन्य लोग शामिल थे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.