नई दिल्ली, नवम्बर 5 -- महिंद्रा के लिए स्कॉर्पियो उसकी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। ये 7-सीटर SUV सेगमेंट में भी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। अब कंपनी इसका नया मॉडल लॉन्च करने की तैयारी कर चुकी है। दरअसल, महिंद्रा एक नया स्कॉर्पियो N एडिशन वन (Scorpio N Edition One) लाने की तैयारी कर रही है। लॉन्च से पहले ही बिना किसी कवर के इसका एक मॉडल डीलर यार्ड में देखा गया है। सौरभ सिंह कार द्वारा शेयर किए गए वीडियो में इसके बाहरी हिस्से की डिटेलिंग और वाइन रेड इंटीरियर दिखाई दे रहा है, जो इस SUV को रेगुलर मॉडल से बिल्कुल अलग लुक देता है। View this post on Instagram A post shared by Saurabh Singh Car (@saurabhsinghcar) अगस्त 2026 में आए स्कॉर्पियो N अपडेट के 3 महीने बाद ये नया मॉडल सामने आया है। उस अपडेट में कुछ चुनिंदा वैरिएंट्स में बड़ी डिस्प्ल...