लखनऊ, जुलाई 21 -- फर्टिलाइजर कंपनियों की मनमानी और उत्पीड़न के विरोध में मंगलवार को राजधानी के निराला नगर स्थित एक गेस्ट हाउस में खुदरा खाद व्यापारी सम्मेलन आयोजित किया गया। खुदरा कृषि व्यापारी वेलफेयर एसोसिएशन, संबद्ध उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के तत्वाधान में आयोजित इस सम्मेलन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए खाद व्यापारियों ने एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद की। कहा कि सरकार से निर्धारित डीलर मार्जिन आज तक नहीं मिला। इसे न दिलाने पर खरीद बंद कर देंगे। सम्मेलन के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि व्यापारी संगठन खाद व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष करेगा। यह भी पढ़ें- खाद की बिक्री पर प्रशासन का पहरा, गड़बड़ी मिली तो विक्रेताओं पर होगी कार्रवाई किसी भी ...