डीलर पर राशन वितरण में मनमानी का आरोप
गिरडीह, जून 20 -- पीरटांड़, प्रतिनिधि। पीरटांड़ प्रखण्ड अंतर्गत कुडको में राशन वितरण में अनियमितता का मामला सामने आया है। कुडको पंचायत के कसियाडीह गांव के ग्रामीणों ने गांव के डीलर पर राशन वितरण में मनमानी का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने पीरटांड़ बीडीओ के नाम आवेदन देकर अबिलम्ब राशन वितरण व दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। बताया जाता है कि पीरटांड़ प्रखण्ड के सुदूरवर्ती गांव में पीडीएस दुकानदार की मनमानी थमने का नाम नहीं ले रहा है। क्षेत्र के कार्डधारियों के हक का राशन गबन किया जा रहा है। शुक्रवार को कार्डधारियों का हस्ताक्षरयुक्त आवेदन बीडीओ के नाम सौंप कर मामले की जांच व अबिलम्ब राशन वितरण की मांग की गई है। कार्डधारियों ने सम्बन्धित डीलर पर आरोप लगाया है कि राशन वितरण के दौरान लगातार डीलर द्वारा वजन में कटौती किया जा रहा है। साथ ही अप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.