डीलर ने की परेशान करने की शिकायत
बेगुसराय, मई 14 -- छौड़ाही, निज संवाददाता। प्रखंड परिसर स्थित एफसीआई गोदाम के एजीएम पर प्रखंड क्षेत्र के डीलरों ने परेशान करने का आरोप लगाते हुए वरीय अधिकारियों से शिकायत की हे। या। जन वितरण प्रणाली विक्रेता संघ के अध्यक्ष मो. फूल हसन ने सहायक गोदाम प्रबंधक पर आरोप लगाते हुए कहा कि जानबूझकर डीलरों को परेशान करने के लिए अंडरलोड खाद्यान्न डीलर के यहां भेजा जाता है। ट्रांसपोर्टर की मोटी कमाई में कोई दिक्कत नहीं है किंतु गरीबों के घर खाद्यान्न पहुंचने में परेशानी हो रही है। इधर, राज्य खाद्य निगम जिला प्रबंधक अमित कुमार ने बताया कि आवंटन के मुताबिक खाद्यान्न डीलर को भेजा जा रहा है। वहीं, सहायक गोदाम प्रबंधक निभा कुमारी ने अपने ऊपर लगे आरोप को निराधार बताते हुए कहा कि ऊपर से जो आदेश आता है उसके मुताबिक हम लोग चलते हैं। मौके पर जनवितरण दुकानदार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.