डीलर को कमीशन का भुगतान करे सरकार
गढ़वा, अगस्त 17 -- गढ़वा। ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन जिला इकाई गढ़वा की बैठक सोमवार को बिरसा मुंडा पार्क में हुई। बैठक में लंबित कमीशन का भुगतान नहीं होने पर आक्रोश जताया गया। मौके पर जिला अध्यक्ष कामेश्वर दुबे ने कहा कि डीलर खाद्यान्न गरीबों के घर तक तो पहुंचा रहे हैं, लेकिन डीलर को ही परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। लंबे समय से राशन वितरण का कमीशन नहीं मिलने से उनके समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। यही स्थिति रही तो आने वाले दिनों में डीलर फ्री राशन वितरण करना बंद करेंगे। उन्होंने कहा कि बैठक के बाद जिला आपूर्ति पदाधिकारी को संबंधित समस्या से अवगत कराते हुए कमीशन का अविलंब भुगतान करने की मांग की जाएगी। बैठक में ईश्वर दयाल यादव, नंदू प्रसाद, अजय कश्यप, केशवर राम, सरस्वती देवी, कृष्ण कांत सिंह, अभय चौबे, हृदर्शन सिंह, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.