आरा, मार्च 23 -- -राशन की कटौती और राशन नहीं देने से आक्रोशित थे ग्रामीण अंगिआव, संवाद सूत्र। डीलर की ओर से राशन में कटौती और दर्जनों लाभुकों को राशन नहीं देने का मामला सोमवार को तूल पकड़ लिया। इसके बाद दर्जनों ग्रामीणों ने अंगिआव प्रखंड कार्यालय का घेराव कर संबंधित डीलर पर कार्रवाई की मांग की। मामला प्रखंड की रतनाढ़ पंचायत के डुमरिया गांव का है। घेराव कर रहे ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव के डीलर की ओर से हमेशा एक किलो अनाज कम दिया जाता है। करीब तीन दर्जन लाभुकों को अंगूठे का निशान लेकर राशन नहीं दिया जाता है। इस संबंध में बात करने पर डीलर की ओर से अभद्र व्यवहार किया जाता है। पूछे जाने पर ग्रामीणों ने बताया कि इसकी लिखित शिकायत भोजपुर डीएम और अंगिआव एमओ से की। जांच के नाम पर एमओ गईं और सम्बंधित डीलर से मिल कर लौट गईं। ग्रामीणों की समस्या...