नई दिल्ली, मई 9 -- अप्रिलिया ने भारतीय बाजार में बिकने वाले अपने मैक्सी-स्टाइल स्कूटर SXR 125 और बड़े SXR 160 को बंद कर दिया है। इन स्कूटरों को ब्रांड की ऑफिशियल वेबसाइट से हटा दिया गया है। साथ ही, डीलर्स के पास भी इनका बचा हुआ स्टॉक खत्म हो गया है। अभी यह पता नहीं चला है कि क्या इनके अपडेटेड या नेक्स्ट जनरेशन के मॉडल इन मैक्सी-स्कूटरों की जगह लेंगे। भारत में SXR ट्विन्स को बंद करने की वजह डिमांड में कमी और कम सेल्स है। SXR 160 को 2020 के आखिर में लॉन्च किया गया था, जबकि इसका छोटा 125cc वाला मॉडल 2021 में आया था। भारत में अपने शुरुआती दौर में इनकी बिक्री ठीक-ठाक रही थी। हालांकि, यामाहा एरोक्स 155 जैसे ज्यादा आकर्षक ऑप्शन के आने के बाद, इनकी डिमांड धीरे-धीरे कम होती गई। खासकर SXR 160 की की डिमांड काफी कम रही। आज की तारीख में 150-160cc स्कू...