दुमका, मार्च 7 -- फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन रामगढ़ इकाई द्वारा शनिवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखंड कार्यालय सभागार में शोक सभा आयोजित कर फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सह प्रदेश अध्यक्ष दिवंगत ओंकार नाथ झा को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई| कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष ओम प्रकाश मांझी तथा महासचिव दीपक कुमार अग्रवाल ने संयुक्त रूप से की। इस मौके पर उपस्थित डीलरों ने दिवंगत ओंकार नाथ झा के चित्र में पुष्प अर्पित कर पुष्पांजलि अर्पित किया और दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। बताया गया कि ओंकार नाथ झा 6 फरवरी 2026 से अस्वस्थ चल रहे थे और उनका इलाज जारी था। तीन मार्च 2026 की सुबह रांची के प्राइवेट अस्पताल में उनका निधन हो गया। 4 मार्च 2026 को उनका अंतिम संस्कार दुमका स्थित मुक्तिधाम में ...