हजारीबाग, मार्च 9 -- इचाक प्रतिनिधि। प्रखंड में सोमवार को फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन,जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों ने संघ के दिवंगत प्रदेश अध्यक्ष ओंकार नाथ झा को श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर प्रखंड के दुकानदारों ने दो मिनट का मौन रखकर मृतक आत्मा के शांति का कामना किया। श्रद्धांजलि सभा में प्रखंड अध्यक्ष मनोहर राम एमओ जावेद अंसारी, एजीएम भूपनाथ उपाध्यक्ष गंगेश्वर मेहता, सचिव विनोद मेहता, विजय राम, अशोक राम, प्रकाश प्रसाद मेहता,महावीर महतो, रणधीर कुमार, राम कुमार केसरी, गुलेश्वर राम समेत जन वितरण प्रणाली के कई दुकानदार शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...