हजारीबाग, मार्च 7 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। फेयर प्राइस शॉप डिलर एसोसिएशन हजारीबाग ने प्रदेश अध्यक्ष ओंकार नाथ झा के निधन पर शोक सभा का आयोजन वरीय प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला अध्यक्ष नंदु प्रसाद के आवास मरियम टोली डीपुगढा में किया गया।। इस शोक सभा में शहरी क्षेत्र डीलरो और प्रदेश संगठन सचिव सह जिला महासचिव सुनील कुमार सिंहा ने शिरकत किया। नंदु प्रसाद ने कहा कि दिवंगत ओंकार नाथ झा ने जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं को पुरे राज्य से लेकर केंद्र तक पहचान दिलाने का काम किया। उनका संगठन के प्रति बहुत ही सुंदर सोच था।सुनिल सिंहा ने बताया कि ओंकार नाथ झा एक बहुत ही अच्छा वक्ता जानकार और राइटर थे। मौके पर उनकी आत्मा के शांती के लिए दो मिनट का मौन रखा गया इस शोक सभा में अर्चना सिंहा ,चंदन कुमार, अशोक जायसवाल, खुर्शीद आलम, सोरेन पासवान पुनम देवी अशोक ...