बरेली, मई 13 -- भुगतान करने के बाद भी तेल कंपनियां पेट्रोल पंप डीलरों को उनकी मांग के मुताबिक तेल नहीं दे रहीं हैं। इसके कारण ग्राहकों को भी पंपों पर उनकी मांग के अनुसार तेल नहीं दिया जा रहा है। सबसे अधिक समस्या हिन्दुस्तान पेट्रोलियम व भारत पेट्रोलियम के पंपों पर हो रही है। यह भी पढ़ें- जंग की तपिश: रसोई का बिगड़ा बजट, सिलेंडर के लिए लाइनसमस्या का कारण नैनीताल रोड स्थित हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के पंप पर मोटर साइकिल को 500 व कार समेत अन्य चार पहिया वाहनों को अधिकतम 2500 रुपये का एक बार में पेट्रोल-डीजल दिया जा रहा है। जबकि इंडेन ऑयल के पंपों पर कोई समस्या नहीं है। इसके पीछे का कारण जानने की कोशिश की गई तो पंप संचालकों ने बताया कि कंपनी ने क्रेडिट सिस्टम पहले ही समाप्त कर दिया था। केवल कैश एडवांस जमा करने के बाद आपूर्ति की जा रही थी। वहीं ल...