डीलरों के बकाया कमीशन भुगतान को लेकर उपायुक्त को लिखा पत्र
बोकारो, जुलाई 20 -- भारत की कम्युनिष्ट पार्टी (माले) कसमार प्रखंड कमिटी के प्रखंड सचिव शकुर अंसारी ने सोमवार को बोकारो उपायुक्त को पत्र लिखकर कसमार प्रखंड जनवितरण प्रणाली के दुकानदारों का 17 माह का बकाया कमीशन भुगतान करने की मांग की है। उपायुक्त को भेजे गए पत्र में उन्होंने बताया है कि कसमार प्रखंड के जनवितरण प्रणाली के दुकानदारों का एक दल भाकपा माले पार्टी से सम्पर्क कर अपनी समस्या साझा की है। उन्होंने अपनी समस्या बताते हुए कहा है कि सभी जनवितरण प्रणाली के दुकानदारों के परिवार के जीवनयापन का एकमात्र यही व्यवसाय है। उन्हें सरकार से जो कमिशन मिलता है, इसी पर वे सभी निर्भर रहते हैं। लेकिन लगभग 17 महिना से डीलरों को कमिशन नहीं मिला है। कभी कभी कुछ विशेष अवसर पर दो-तीन माह का बकाया मिल जाता है, जो उनकी आवश्यकता पूरी नहीं करता है। उन्होंने दुक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.