नई दिल्ली, अक्टूबर 25 -- हीरो की अपकमिंग बाइक Karizma XMR 250 एक बार फिर डीलरशिप पर नजर आई है। इस बार बाइक नए लाल रंग में दिखी है। इसमें सफेद ग्राफिक्स और ब्लैक पैनल इसे अलग लुक दे रहे हैं। इससे पहले भी बाइक को अलग-अलग रंगों में देखा जा चुका है। कंपनी ने अभी इसकी लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया है। हालांकि, आने वाले महीनों में इसे भारतीय मार्केट में उतारे जाने की उम्मीद है। मार्केट में इसका मुकाबला Yamaha R2, Suzuki Gixxer SF 250 और KTM RC 200 जैसी बाइक्स से होगा।लाल रंग में दिखी XMR 250 नई तस्वीरों में Karizma XMR 250 का ज्यादातर हिस्सा लाल रंग में नजर आ रहा है। न्यूज वेबसाइट rushlane में छपी एक खबर के अनुसार, फ्यूल टैंक, आगे की फेयरिंग और पीछे का उठा हुआ हिस्सा लाल रंग में है। वहीं, फेयरिंग पर सफेद ग्राफिक्स और आगे के मडगार्ड पर सफेद रंग दि...