नई दिल्ली, सितम्बर 17 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (डूटा) ने विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. योगेश सिंह को पत्र भेजकर शिक्षकों के साथ कथित दुर्व्यवहार, धमकी और मारपीट की घटनाओं पर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। पत्र में मोतीलाल नेहरू कॉलेज (सांध्य) में डूसू चुनाव प्रचार के दौरान एक शिक्षक के साथ कथित मारपीट की घटना का उल्लेख करते हुए इसे गंभीर चिंता का विषय बताया गया है। डूटा ने कहा कि विश्वविद्यालय के अलग-अलग कॉलेजों और विभागों से शिक्षकों को धमकी और डराने-धमकाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। पत्र में विधि संकाय की पूर्व घटना की जांच के लिए गठित तथ्य-खोज समिति की रिपोर्ट अब तक लंबित होने का भी उल्लेख किया गया है। यह भी पढ़ें- डूसू चुनाव में कैंपस में शांति बनाए रखने के लिए सख्त निर्देश, बिना ID कार्ड नहीं ...