नई दिल्ली, जनवरी 24 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। दिल्ली विश्वविद्यालय के लैब कर्मचारियों ने मांगें पूरी न होने पर 10 फरवरी से यूजीसी कार्यालय के बाहर धरना देने का ऐलान किया है। इससे कई कॉलेजों में शैक्षणिक, प्रायोगिक और शोध कार्य प्रभावित होने की आशंका है। डॉ राजेश मेहता ने कहा कि लंबे समय से वेतन विसंगति, नियमितीकरण, पदोन्नति और समान वेतन जैसी मांगें अनसुनी हो रही हैं। उन्होंने जोर दिया कि धरना शांतिपूर्ण होगा और विश्वविद्यालय प्रशासन व यूजीसी से छात्रों के हित में जल्द समाधान की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.