नई दिल्ली, फरवरी 26 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। दिल्ली विश्वविद्यालय के डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर कार्यालय की ओर से सेंट्रल प्लेसमेंट सेल (सीपीसी) के तहत 20 मार्च को जॉब मेला, इंटर्नशिप और प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जाएगा। डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर प्रो. रंजन कुमार त्रिपाठी ने बताया कि इसमें हिस्सा लेने के लिए कंपनियों और संगठनों को आमंत्रित किया जा रहा है। जॉब मेले का मकसद विद्यार्थियों को अच्छी इंटर्नशिप और नौकरी के मौके उपलब्ध कराना है। रिक्रूटर आधिकारिक लिंक https://forms.gle/3sZuwvbY8M2eMUiQ9 से 15 मार्च तक रजिस्टर कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...