नई दिल्ली, मार्च 2 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली विश्वविद्यालय ने 4 मार्च 2026 को मनाए जाने वाले होली पर्व के मद्देनजर कैंपस में व्यापक सुरक्षा प्रबंध करने का निर्णय लिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि होली से पूर्व पूरे सप्ताह परिसर में गतिविधियां बढ़ जाती हैं, ऐसे में किसी भी प्रकार की हुड़दंग या अनुशासनहीनता को रोकने के लिए विशेष कदम उठाए गए हैं। खास तौर पर महिला छात्राओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। इस संबंध में प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने सभी महाविद्यालयों के प्राचार्य, डीन, निदेशक, छात्रावासों के प्रोवोस्ट और पुलिस अधिकारी के साथ पूर्व में बैठक कर कानून-व्यवस्था बनाए रखने और त्योहार के नाम पर किसी भी तरह की अभद्रता या उत्पात को रोकने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की जा चुकी है। इसके बाद विश्वविद्यालय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.