नई दिल्ली, अगस्त 18 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के कई कॉलेजों में विभिन्न पाठ्यक्रमों की सीटें अभी खाली हैं, लेकिन विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में रेगुलर कोर्स में दाखिले की अंतिम तिथि 31 अगस्त तय कर दी है। विश्वविद्यालय की ओर से 18 अगस्त को जारी अधिसूचना में विद्यार्थियों को इस तारीख तक दाखिला प्रक्रिया पूरी करने को कहा गया है।

अधिसूचनाएँ अधिसूचना में स्नातकोत्तर, पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड लॉ, बीटेक, एमटेक (माइक्रोवेव्स एंड कम्युनिकेशन), जीएटी-बी 2026, स्नातक, इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन और एक वर्षीय स्नातकोत्तर कार्यक्रम शामिल हैं। यानी इन कार्यक्रमों में उपलब्ध सीटों पर 31 अगस्त के बाद दाखिले की गुंजाइश नहीं रहेगी, जब तक विश्वविद्यालय की ओर से कोई अलग निर्णय या विस्तार जारी नहीं किया जाता।

खाली सी...