नई दिल्ली, मार्च 23 -- दिल्ली विश्वविद्यालय में अब किसी भी तरह की सभा, विरोध प्रदर्शन, धरना, रैली या जुलूस करने से पहले लिखित अनुमति लेना अनिवार्य कर दिया गया है। विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर कार्यालय ने इस संबंध में सोमवार को नोटिस जारी कर सभी छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं। ज्ञात हो कि पूर्व में धरना प्रदर्शन पर जारी पूरी रोक एक माह बाद समाप्त हो गई है। डीयू केप्रॉक्टर प्रो.मनोज कुमार सिंह ने बताया कि कार्यक्रम आयोजित करने वाले व्यक्ति या समूह को पहले आवेदन देना होगा। यह आवेदन हस्ताक्षर के साथ हार्ड कॉपी में प्रॉक्टर कार्यालय और संबंधित पुलिस अधिकारी (डीसीपी या एसएचओ) को जमा करना होगा।आवेदन में आयोजक का नाम, कॉलेज या विभाग, संपर्क विवरण, कार्यक्रम का प्रकार, समय, स्थान, प्रतिभागियों की संख्या और वक्ताओं की जानकारी देना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.