नई दिल्ली, फरवरी 3 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली विश्वविद्यालय की फैकल्टी ऑफ आर्ट्स में नवीनीकरण के बाद वंदे मातरम हॉल का उद्घाटन मंगलवार को कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने किया। इस मौके पर हॉल के प्रवेश द्वार पर पूर्ण वंदे मातरम के शिलालेख का भी अनावरण किया गया। कुलपति ने कहा कि यह सभागार आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देगा और डीयू के गौरवशाली इतिहास का अहम हिस्सा रहेगा। उन्होंने बताया कि 1948 से 2005 तक इसी हॉल में विश्वविद्यालय के सभी कॉन्वोकेशन हुए, जिनमें देश के राष्ट्रपति सहित कई महान हस्तियां शामिल हुईं। प्रो. योगेश सिंह ने कहा कि 2021 में कार्यभार संभालने के बाद विश्वविद्यालय के प्रमुख सभागारों के जीर्णोद्धार का निर्णय लिया गया था। शंकर लाल और टैगोर हॉल के बाद अब यह हॉल भी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित हो गया है। करीब 5 करोड़ रुपय...