डीयू में पहली बार, जिस साल पास उस वर्ष में ही मिलेगी डिग्री, अमित शाह होंगे कन्वोकेशन चीफ गेस्ट
प्रमुख संवाददाता, अक्टूबर 23 -- दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने बताया कि डीयू के इतिहास में पहली बार विद्यार्थियों को पासिंग ईयर में ही डिग्री मिलेगी। छात्रों की सुविधा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। डीयू का 103वां दीक्षांत समारोह 20 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। गुरुवार को दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर कुलपति ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान पूरे कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कुलपति प्रो. सिंह ने बताया कि डीयू में यह पहला अवसर है जब विद्यार्थियों को उसी वर्ष डिग्री प्रदान की जाएगी, जिस वर्ष उन्होंने अपनी डिग्री पूर्ण की है। अक्सर विद्यार्थियों को विदेश में आगे की पढ़ाई या नौकरी में जाने के लिए उसी वर्ष डिग्री की जरूरत पड़ती है। ऐसे में छात्रों की सुविधा के लिए उसी वर्ष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.