डीयू में छात्रसंघ चुनाव की तैयारी तेज
नई दिल्ली, अगस्त 5 -- नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। कुलपति ने मुख्य चुनाव अधिकारी और मुख्य रिटर्निंग अधिकारी की नियुक्ति की। वहीं, विश्वविद्यालय ने परिसर में अवैध पोस्टरबाजी पर सख्ती शुरू कर दी है। रजिस्ट्रार की ओर से बुधवार को जारी अधिसूचना के अनुसार, रसायन विज्ञान विभाग के प्रोफेसर राज किशोर शर्मा को मुख्य चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं, पुस्तकालयाध्यक्ष प्रोफेसर राजेश सिंह को मुख्य रिटर्निंग अधिकारी बनाया गया है। सभी कॉलेजों और संस्थानों के प्राचार्यों और विभागाध्यक्षों को अपने-अपने संस्थान में चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। वे डूसू के पदाधिकारियों और केंद्रीय परिषद के सदस्यों के चुनाव की प्रक्रिया का संचालन करेंगे। मुख्य चुनाव अधिकारी और मुख्य रिटर्निंग अधिकारी की नियुक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.