नई दिल्ली, जुलाई 12 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली विश्वविद्यालय ने स्नातक दाखिला 2026-27 के तहत अतिरिक्त पाठ्येतर गतिविधि (ईसीए) कोटे के लिए होने वाले ट्रायल की संभावित तारीखें और केंद्र घोषित कर दिए हैं। डीयू ने छात्रों को सलाह दी है कि वे अपनी श्रेणी के लिए निर्धारित ट्रायल अवधि को ध्यान में रखते हुए यात्रा और ठहरने की व्यवस्था पहले से कर लें। व्यक्तिगत उम्मीदवारों के लिए तिथि और समय सहित विस्तृत ट्रायल कार्यक्रम 14 जुलाई तक जारी होने की संभावना है। डीयू ने स्पष्ट किया है कि सुधार विंडो बंद होने के बाद प्रत्येक ईसीए श्रेणी के अंतिम आवेदकों की सूची तैयार की जाएगी। इसके बाद उम्मीदवारों को आवंटित तिथि और समय स्लॉट के साथ विस्तृत कार्यक्रम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। ट्रायल के संबंध में किसी भी उम्मीदवार को अलग से...