नई दिल्ली, जुलाई 30 -- डीयू को दुनिया के 200 सर्वोच्च विश्वविद्यालयों में शामिल करना है लक्ष्य: कुलपति नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय में अनुबंध आधार पर लगे गैर शिक्षण कर्मचारियों को निकालने की कोई भी योजना विचाराधीन नहीं है। कुलपति ने यह बात दिल्ली विश्वविद्यालय कार्यकारी परिषद (ईसी) की बैठक में इस मामले पर चर्चा के दौरान कही। डीयू ईसी की 1283 वीं बैठक का आयोजन गुरुवार को कुलपति प्रो. योगेश सिंह की अध्यक्षता में हुआ। बैठक में शून्य काल के दौरान ईसी सदस्यों ने अनेक मुद्दों पर गहन चर्चा की।

कर्मचारियों के लिए बीमा योजना ज्ञात हो कि डीयू में बड़ी संख्या में अनुबंध पर कर्मचारी काम करते हैं। कार्यकारी परिषद की बैठक में दिल्ली विश्वविद्यालय के कर्मचारियों (कॉन्ट्रैक्ट...