नई दिल्ली, सितम्बर 2 -- नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय ने इच्छुक उम्मीदवारों से 'कॉम्पिटेंस एनहांसमेंट स्कीम' (सीईएस) 2025-26 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसमें विश्वविद्यालय के विभागों और कॉलेजों की ओर से सभी सेमेस्टर में पढ़ाए जाने वाले पेपर शामिल हैं। डीयू के एक अधिकारी ने बताया कि एनईपी 2020 के तहत, सीईएस का उद्देश्य किसी भी उम्र के सीखने वालों को ज्ञान बढ़ाने का अवसर देना है, ताकि वे दिल्ली विश्वविद्यालय के विभागों और कॉलेजों द्वारा चलाए जा रहे मौजूदा कोर्स के नियमित छात्रों के साथ दाखिला ले सकें और पढ़ाई कर सकें। इस योजना का उद्देश्य उन लोगों के शैक्षणिक सपनों को पूरा करना है, जिन्हें पहले अवसर नहीं मिला। इसके तहत नवीनतम तकनीक, ज्ञान और इनोवेशन का उपयोग करके शैक्षणिक और पेशेवर कौशल को अपग्रेड करना और वरिष्ठ और गैर-वरिष्ठ नागरिकों...