नई दिल्ली, सितम्बर 28 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली विश्वविद्यालय ने हिन्दू कॉलेज की छात्रा के साथ छेड़छाड़ के मामले में लॉ फैकल्टी के तीन छात्रों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी अलग-अलग आदेशों के अनुसार, नमन, अभिमन्यु कुमार और अभिनव कुमार एलएलबी के छात्र हैं और लॉ सेंटर-2 में पढ़ते हैं। विश्वविद्यालय ने दिल्ली पुलिस की ओर से दर्ज एफआईआर के आधार पर यह कार्रवाई की है। प्रॉक्टर कार्यालय की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, 23 सितंबर की शाम को हुई घटना के संबंध में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। इसके बाद विश्वविद्यालय ने नियमों के तहत तीनों छात्रों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। यह भी पढ़ें- डीयू ने छेड़छाड़ मामले में लॉ फैकल्टी के तीन छात्रों को निलंबित किया निलंबन के साथ ही तीनों छात्रों के डीयू पर...