नई दिल्ली, अक्टूबर 26 -- यूपीएससी की सिविल सर्विस परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। इसे पास करने का सपना लाखों युवा देखते हैं। लेकिन कुछ लोग अपनी मेहनत, लगन और मजबूत तैयारी से पहले ही प्रयास में क्रैक कर लेते हैं। लेकिन राजस्थान की बेटी सोनिया मीणा की कहानी भी काफी दिलचस्प है। इन्होंने पहले ही अटेंप्ट में यूपीएससी क्रैक कर आईएएस बने का सपना पूरा किया था। इनकी गितनी तेज तर्रार आईएएस अफसरों में होती है। वो 2013 बैच की आईएएस ऑफिसर हैं। वो जहां भी रही, वहां खनन और शराब माफिया के खिलाफ जरूर कार्यवाही होती थी। यही वजह है कि अपराधी उनका नाम सुनते ही खौफ खाते हैं। एक मेधावी छात्रा से लेकर IAS तक का उनका सफर युवाओं और महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। चलिए आज हम आपको उनकी सक्सेस स्टोरी बताते हैं।कौन हैं आईएएस अधिकारी सोनिया ...