डीयू छात्रसंघ चुनाव में नियम तोड़े तो नामांकन रद्द होगा
नई दिल्ली, अगस्त 17 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) चुनाव को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। चुनाव प्रचार के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले उम्मीदवार का नामांकन रद्द किया जा सकता है। गंभीर स्थिति में पूरा चुनाव भी रद्द किया जा सकता है। विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर कार्यालय ने सोमवार को छात्र संगठनों और चुनाव से जुड़े प्रतिनिधियों के साथ बैठक के बाद नए दिशा-निर्देश जारी किए। प्रॉक्टर कार्यालय में सोमवार को हुई बैठक में प्रॉक्टर और उनकी टीम, मुख्य निर्वाचन अधिकारी, डूसू पदाधिकारी, विभिन्न छात्र संगठनों के प्रतिनिधि और पुलिस अधिकारी शामिल हुए। इस दौरान उत्तर जिले के सहायक पुलिस आयुक्त, मौरिस नगर थाने के एसएचओ और यातायात निरीक्षक भी मौजूद थे। ज्ञात हो कि 18 सितंबर को छात्र संघ चुनाव हैं और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.