नई दिल्ली, फरवरी 9 -- नई दिल्ली। अभिनव उपाध्याय दिल्ली सरकार द्वारा वित्त पोषित दिल्ली विश्वविद्यालय के 12 कॉलेजों में सहायक अध्यापकों की नियुक्ति प्रक्रिया मार्च माह में शुरू होगी। डीयू के डीन ऑफ कॉलेजेज प्रो.बलराम पाणि ने बताया कि इसको लेकर तैयारियां हो गई हैं और दिल्ली सरकार की तरफ से भी सकारात्मक उत्तर मिला है। प्रो.पाणि ने बताया कि इन 12 कॉलेजों में लगभग 600 से अधिक शिक्षकों के पद रिक्त हैं। हम मार्च माह में इसे भरने की प्रक्रिया शुरू करने वाले हैं। ज्ञात हो कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी सरकार के समय से ही डीयू और दिल्ली सरकार के बीच यहां पूर्व में हुई नियुक्तियों, खर्च और गवर्निंग बॉडी को लेकर गतिरोध रहा है। लेकिन विगत कुछ माह से दिल्ली सरकार द्वारा इन कॉलेजों के रुके हुए धन और वेतन संबंधी अनुदान जारी हो रहा है। डीयू के दिल्ली सरकार ...