नई दिल्ली, फरवरी 3 -- नई दिल्ली, प्र. सं.। दिल्ली विश्वविद्यालय में नेशनल बुक ट्रस्ट के सहयोग से 12 से 14 फरवरी के बीच हो रहे साहित्य उत्सव में कई दिग्गज शामिल होंगे। दिल्ली विश्वविद्यालय की ओर से पहली बार आयोजित होने वाले विशाल साहित्य महोत्सव को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। डीयू का कहना है कि इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में 50 से अधिक वक्ता शामिल होंगे। इनमें राम माधव, विजय चौथाईवाले, फिल्म अभिनेता पंकज त्रिपाठी, पीयूष मिश्रा, राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी, विवेक रंजन अग्निहोत्री आदि शामिल हैं। तीनों दिन शाम को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा। इसमें पहले दिन कवि सम्मेलन, दूसरे दिन भजन क्लबिंग और तीसरे दिन विभिन्न प्रदेशों के आदिवासी और लोक नृत्य प्रस्तुत किए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.