नई दिल्ली, जुलाई 24 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली विश्वविद्यालय के बाद अब जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) प्रशासन ने जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शनों के बीच विश्वविद्यालय के छात्रों, शिक्षकों और अन्य सदस्यों को सलाह जारी की है। प्रशासन ने सभी से व्यक्तिगत सुरक्षा को प्राथमिकता देने और जंतर-मंतर या उसके आसपास होने वाली सभाओं में शामिल होने अथवा वहां जाने से बचने को कहा है। ज्ञात हो कि जंतर मंतर पर विभिन्न छात्र संगठनों से जुड़े जेएनयू और डीयू के छात्र भी बड़ी संख्या में हैं।जेएनयू की ओर से जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि सार्वजनिक प्रदर्शनों को लेकर उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के मद्देनजर विश्वविद्यालय के 'ज्ञान समुदाय' के सभी सदस्यों से जिम्मेदारी से व्यवहार करने की अपील की जाती है।विश्वविद्यालय यह भी पढ़ें- नया सत्र शुरू होत...