डीयू के प्लेसमेंट ड्राइव में 75 से अधिक कंपनियां पहुंचीं
नई दिल्ली, अगस्त 8 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली विश्वविद्यालय के सतत शिक्षा एवं विस्तार विभाग की ओर से शनिवार को 'प्लेसमेंट ड्राइव-2026' का आयोजन किया गया। इसमें 75 से अधिक संस्थानों और कंपनियों ने हिस्सा लिया, जबकि 500 से अधिक विद्यार्थियों ने भागीदारी की। ड्राइव का उद्देश्य विद्यार्थियों को संभावित नियोक्ताओं से सीधे संवाद और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना था।डीयू के सतत शिक्षा एवं विस्तार विभाग ने सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन के सहयोग से सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक विभाग के सेमिनार कक्ष में इसका आयोजन किया। इसमें एमए टूरिज्म मैनेजमेंट, एमए लाइफलॉन्ग लर्निंग एंड एक्सटेंशन, सामाजिक विज्ञान विभागों और सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।डीयू के अनुसार, प्लेसमेंट ड्राइव में शिक्षा, सामाजिक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.