डीयू के ग्वायर हॉल में शुरू हुआ जिमनेजियम
नई दिल्ली, अगस्त 7 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के ग्वायर हॉल में रहने वाले विद्यार्थियों के लिए जिमनेजियम और रॉक वॉटरफॉल की सुविधा शुरू की गई है। इन सुविधाओं का उद्घाटन दिल्ली विश्वविद्यालय के दक्षिणी परिसर की निदेशक प्रो. रजनी अब्बी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के मानसिक और शारीरिक विकास का भी पूरा पूरा ख्याल रखा जाता है।ग्वायर हॉल के प्रोवोस्ट प्रो. गजेंद्र सिंह ने कहा कि इस उद्घाटन के साथ ही ग्वायर हॉल में रहने वालों के लिए मनोरंजन और वेलनेस सुविधाओं में एक अहम बढ़ोतरी है। नया जिमनेजियम छात्रों को फिटनेस और शारीरिक सेहत के लिए बेहतर सुविधाएं देगा, जबकि रॉक वॉटरफॉल हॉल परिसर की सुंदरता को और बढ़ाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.