नई दिल्ली, जुलाई 28 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के नए शैक्षणिक सत्र के पहले दिन कॉक्रोच जनता पार्टी (सीजेपी) के समर्थन में पर्चे बांटे गए। वामपंथी छात्र संगठन आइसा समर्थित छात्रों ने रामजस, मिरांडा हाउस सहित अन्य कॉलेजों में पर्चे बांटे। कार्यकर्ता विभिन्न कॉलेजों में पहुंचे और नए विद्यार्थियों के बीच पर्चे बांटकर सार्वजनिक परीक्षाओं में पारदर्शिता तथा छात्र हितों से जुड़े मुद्दों पर समर्थन मांगा। कुछ कॉलेजों में कॉलेज प्रशासन ने कार्रवाई भी की और उनके पर्चे रख लिए।कॉलेज परिसरों में संगठन की सक्रियता के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन और कई कॉलेजों ने स्थिति पर नजर रखनी शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि नए सत्र के दौरान शैक्षणिक गतिविधियां सुचारु रूप से चलें, इसके लिए आवश्यक सतर्कता बरती जा रही है। हालांकि, ...