डीयू के एक वर्षीय पीजी कोर्स में सीटें बढ़ाने की तैयारी
नई दिल्ली, जुलाई 19 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। डीयू ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में संचालित एक वर्षीय स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों में सीटें बढ़ाने की संभावना पर विचार शुरू कर दिया है। विश्वविद्यालय ने विभिन्न विभागों से मिले प्रस्तावों की समीक्षा के लिए छह सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति गठित की है। समिति को दस दिन के भीतर अपनी सिफारिशें सौंपनी होंगी। समिति की अध्यक्षता डीन (अकादमिक मामले) करेंगे। इसमें डीन (प्रवेश), डीन (सामाजिक कार्य), रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष, संयुक्त कुलसचिव (विधिक) सदस्य होंगे। उप कुलसचिव (भर्ती एवं पदोन्नति) को सदस्य सचिव बनाया गया है। समिति की रिपोर्ट के बाद विश्वविद्यालय यह निर्णय लेगा कि किन विभागों के एक वर्षीय पीजी पाठ्यक्रमों में सीटें बढ़ाई जा सकती हैं और वृद्धि किस सीमा तक होगी।ज्ञात यह भी पढ़ें- मिशन एडमिशन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.