नई दिल्ली, अप्रैल 13 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। डीयू के अंबेडकर कॉलेज में आयोजित एक कार्यक्रम को लेकर स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) ने विरोध प्रदर्शन किया। संगठन का आरोप है कि परिसर का उपयोग एक खास विचारधारा के कार्यक्रम के लिए किया गया। विरोध को देखते हुए मौके पर पुलिस भी आई। संगठन का आरोप है कि विरोध कर रहे छात्रों के साथ हाथापाई की गई और कुछ को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। एसएफआई द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि इसी तरह का कार्यक्रम डीयू के जाकिर हुसैन कॉलेज में हुआ था, जिसका उस समय भी छात्रों ने विरोध किया था। यह भी पढ़ें- डीयू के अंबेडकर कॉलेज में कार्यक्रम का एसएफआई ने किया विरोध छात्र संगठन ने कहा कि विश्वविद्यालय परिसरों का राजनीतिक इस्तेमाल नहीं होना चाहिए और इस मुद्दे को लेकर आगे भी विरोध जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- डाकपत्थर ...