नई दिल्ली, अक्टूबर 1 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्राओं द्वारा महिला सुरक्षा को लेकर लगातार हो रहे विरोध प्रदर्शन के बीच डीयू के कुलपति प्रो.योगेश सिंह ने गुरुवार को महिला कॉलेजों की प्रिंसिपल व डीयू से जुड़े लगभग सभी कॉलेजों के छात्र प्रतिनिधियों से बातचीत की।इसमें प्रिंसिपल व छात्र प्रतिनिधि छात्राओं ने डार्क स्पॉट, पुलिस पेट्रोलिंग, पिंक बूथ सहित सीसीटीवी लगाने वह आंतरिक शिकायत समिति को लेकर अपनी बात रखी।अधिकांश छात्राओं ने कहा कि वह महिला हितों के लिए हो रहे आंदोलन में खुलकर भागीदारी देंगी।ज्ञात हो कि बुधवार को उपराज्यपाल ने भी डीयू के महिला कॉलेजों की प्रिंसिपल व डीयू कुलपति के अलावा अन्य अधिकारियों से बातचीत की थी।डीयू के कुलपति ने बैठक में ही सभी छात्राओं से अपना मेल आईडी साझा किया और सबको यह आश्वासन दि...