नई दिल्ली, जुलाई 25 -- दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ में उपाध्यक्ष व एनएसयूआई के नेता राहुल झांसला ने शनिवार को डीयू के छात्रों के साथ मिलकर विश्वविद्यालय प्रशासन के हालिया ट्वीट के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान उन्होंने डीयू के कुलपति को विरोध स्वरूप चूड़ियां दिखाकर प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- UN पहुंचा भारत का छात्र आंदोलन, दे डाली बड़ी नसीहत- आंसू गैस और लाठियां न चलाएंप्रदर्शन का कारण राहुल झांसला ने आरोप लगाया कि डीयू के कुलपति और विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों का पक्ष लेने के बजाय सरकार की 'गुलामी' करने लगे हैं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन को छात्रों की समस्याओं और उनकी आवाज को समझना चाहिए, न कि सरकार के पक्ष में खड़ा होना चाहिए। एनएसयूआई ने भी डीयू में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन ...