नई दिल्ली, नवम्बर 12 -- नई दिल्ली, प्र. सं.। दिल्ली विश्वविद्यालय ने शिक्षण, अध्ययन और शोध से जुड़े लाखों विद्यार्थियों और हजारों अध्यापकों के लिए अपनी ई-लाइब्रेरी प्रणाली को और समृद्ध बना दिया है। ये लोग अब विश्वविद्यालय के डिजिटल लाइब्रेरी के 43 डेटाबेस में मौजूद 2,04,505 ई-पुस्तकें और 44 डिजिटल अभिलेखागार का प्रयोग कर सकते हैं। इसके साथ ही 'वन नेशन वन सब्सक्रिप्शन' (ओएनओएस) पहल के तहत 30 प्रकाशकों के 13,000 से अधिक ई-जर्नल्स भी विद्यार्थियों और शोधार्थियों के लिए सुलभ कराए गए हैं। विश्वविद्यालय की केंद्रीय लाइब्रेरी के पुस्तकालयाध्यक्ष प्रो. राजेश सिंह ने बताया कि ई-संसाधनों को 'ऑन-कैंपस' और 'ऑफ-कैंपस' दोनों तरीकों से उपयोग किया जा सकता है। ऑन-कैंपस उपयोग के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.duls.du.ac.in या ई-पुस्तक पोर्टल eb.du.ac.in ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.