रांची, अप्रैल 23 -- इटकी, प्रतिनिधि। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डीयूएसयू) के पूर्व अध्यक्ष रौनक खत्री के रांची पहुंचने पर युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव आरिफ रजा ने उनका स्वागत किया। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच राज्य के वर्तमान राजनीतिक परिवेश पर विशेष चर्चा हुई। बैठक में युवा शक्ति को एकजुट कर उसे सशक्त बनाने तथा राज्य में राजनीतिक बदलाव को लेकर गहन विचार-विमर्श किया गया। बताया गया कि रौनक खत्री गुरुवार को अपने निजी कार्य से रांची पहुंचे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...