रुद्रपुर, मार्च 17 -- सितारगंज। एक व्यक्ति के साथ पंजीकरण और फायदा दिलाने के नाम पर ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने पहले भरोसा जीतकर पैसे जमा कराए और बाद में डीमेट अकाउंट से लाखों रुपये निकाल लिए। वार्ड नंबर आठ निवासी संजय अग्रवाल ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि एक साल पहले गुजरात निवासी राहुल ने उसे फोन कर उसकी कंपनी में पंजीकरण कराने को कहा था। साथ ही, उसे पांच लाख रुपये का लाभ दिलाने की भी बात कही। बताया कि उसने भरोसा कर राहुल की कंपनी में 1.05 लाख रुपये देकर पंजीकरण कर दिया। आरोप लगाया कि इसके बाद राहुल ने उसको जानकारी दिए बगैर उसके डीमेट अकाउंट का यूजर आईडी लेकर उसके खाते से 3.5 लाख रुपये निकाल लिया। वहीं, इस मामले पर उसने साइबर पुलिस को भी रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाल सुंदरम शर्मा ने बताया कि मामले में पुलिस ने आरोपी के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.