नई दिल्ली, जून 16 -- अनिल अग्रवाल की अगुवाई वाली वेदांता लिमिटेड के बहुप्रतीक्षित डीमर्जर (विभाजन) की प्रक्रिया पूरी होने के ठीक अगले दिन कंपनी को एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल, ग्लोबल इंडेक्स प्रोवाइडर MSCI ने वेदांता को अपने ग्लोबल स्टैंडर्ड इंडेक्स और लार्ज कैप इंडेक्स से हटाने का ऐलान किया है। यह फैसल 22 जून से प्रभावी होगा।क्यों लिया गया फैसला? MSCI ने यह कदम वेदांता समूह के पांच अलग-अलग सूचीबद्ध कंपनियों में बंटने के बाद उठाया है। पहले MSCI मूल वेदांता को ट्रैक करता था लेकिन बंटवारे के बाद बची हुई वेदांता का मार्केट कैपिटलाइजेशन काफी कम हो गया है। कहने का मतलब है कि वेदांता अब MSCI के मानकों पर खरी नहीं उतर रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि किसी शेयर का प्रमुख इंडेक्स से बाहर होना अक्सर विदेशी फंडों की बिकवाली को बढ़ाता है। बता दें कि स...