मधुबनी, अप्रैल 11 -- राज कुमार गुप्ता जयनगर। डीबी कॉलेज में शनिवार को कर्मचारियों ने अपनी 15 सूत्री मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन का शुरू किया है। संघ के बैनर तले एकजुट कर्मचारियों ने काली पट्टी लगाकर काम करते हुए विरोध दर्ज कराया। प्रधानाचार्य कक्ष के समक्ष प्रदर्शन किया। आंदोलन का नेतृत्व संघ के अध्यक्ष आलोक कुमार झा, सचिव कृष्णानंद झा, संरक्षक सुधांशु शेखर सिंह एवं कोषाध्यक्ष ललन कुमार यादव ने किया। संघ के अध्यक्ष आलोक कुमार झा ने बताया कि 6 अप्रैल को आयोजित कर्मचारियों की बैठक में सर्वसम्मति से 15 सूत्री मांगों को लेकर आन्दोलन 15 अप्रैल तक जारी रहेगा। इस दौरान सभी कर्मचारी काली पट्टी लगाकर अपने-अपने कार्यों का निष्पादन कर रहे है। ताकि विरोध के साथ-साथ शैक्षणिक व्यवस्था भी प्रभावित न हो।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.